सोमवार, 31 अक्टूबर 2016

Jatiwad ka bhayanak Sach with Mahapurush jotibaPhule

ज्योतिबा फुले यद्यपि ब्राह्मणवाद के हर एक षडयंत्र छल और फरेब को भली भांति जान समझ चुके थे किन्तु फिर भी उनके मन मे किसी भी ब्राह्मण व्यक्ति के प्रति कभी भी वैरभाव नहीं उपजा कई ब्राह्मण उनके अच्छे दोस्त थे।

सन् 1848 की बात है, जब ज्योतिबा फुले 21 वर्ष के थे। एक दिन वे अपने एक ब्राह्मण मित्र सखाराम शुक्ला के आमंत्रण पर उनकी बारात में सम्मिलित हुये। बारात मे वे  ब्राम्हण के साथ-साथ  चल रहे थे।

     यह नजारा देख कर कुछ पुरातन पंथी ब्राह्मणों मे काना- फुसी होने लगी। ज्योतिबा फुले का ब्राह्मणो के साथ बारात मे आगे चलना उन्हे सहन नहीं हुआ।

वे घृणा के साथ बोले- अरे भाई, यह कुणवट शुद्र ब्राह्मणो की बारात मे कैसे घुस आया ?? इसको यहा किसने बुलाया ? उनके कटु वचन फुले जी के कानो मे भी पड़े इसी बीच एक गुस्सैल ब्राह्मण फुले जी के सामने आकर बोला- अरे वो, शुद्र के बच्चे याद रख हमारे साथ चला तो, तू शुद्र होकर भी हमारे साथ चलता है? क्या तेरे छुने से हम अपवित्र नहीं हो रहे? तु हमसे दूर चला जा। ज्योतिबा फुले जी को ब्राह्मण की घृणास्पद बात पर बहुत अचरज हुआ।फुले जी को ब्राह्मणों ने नीच शुद्र कहकर अपमानित किया और बारात से बाहर कर दिया। तब फुले जी घर आने लगे।तब उनके मन मे वैचारिक क्रान्ति होने लगी।

वे सोचने लगे कि मैं इतना पढा़-लिखा हूं, फिर भी सिर्फ बारात मे शामिल होने पर मेरा इतना अपमान किया गया, तो मेरे समाज के अशिक्षित लोगो के साथ कैसा व्यवहार होता होगा। गरीब अतिशुद्रों के साथ कैसा बर्ताव होता होगा।

मैं अपने इस समाज को मनुवादी व्यवस्था की गुलामी से आजाद कर दूंगा।यदि ऐसा नही कर पाया तो स्वयं को मृत्युदंड दे दूंगा। ऐसा सोचते-सोचते ही फुले जी घर चले गए।

दोस्तो सोचो हमारे महापुरूषो  ( फुलेजी, साहूजी, आम्बेडकरजी) ने कितना बलिदान और त्याग किया तब जाकर हमे ये सामाजिक, आर्थिक, और मानसिक आजादी मिली आज हम जो कुछ भी है इन महापुरूषो के कारण है।

हमे हर हाल मे ये आजादी सम्भालकर रखनी है दोस्तों।।

  

महिलाओ के क़ानूनी अधिकार क्या है। पूरी जानकारी।








                   महिलाओं के कानूनी अधिकार



संविधान ने हमें जो अधिकार और अवसर दिए हैं उन्हें भी प्रमुखता मिल रही है. आज महिलाएं भी मेहनत कर रही हैं और अपने करियर को लेकर गंभीर हैं. हांलाकि, मानसिक, शारीरिक और यौन उत्पीड़न, स्त्री द्वेष और लिंग असमानता इनमें से ज्यादातर के लिए जीवन का हिस्सा बन गई हैं. ऐसे में महिलाओं को भी भारतीय कानून द्वारा दिए गए अधिकारों के प्रति जागरुकता होनी चाहिए.




1. *समान वेतन का अधिकार* - समान पारिश्रमिक अधिनियम के अनुसार, अगर बात वेतन या मजदूरी की हो तो लिंग के आधार पर किसी के साथ भी भेदभाव नहीं किया जा सकता.



2. *काम पर हुए उत्पीड़न के खिलाफ अधिकार* - काम पर हुए यौन उत्पीड़न अधिनियम के अनुसार आपको यौन उत्पीड़न के खिलाफ शिकायत दर्ज करने का पूरा अधिकार है.




3. *नाम न छापने का अधिकार* - यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को नाम न छापने देने का अधिकार है. अपनी गोपनीयता की रक्षा करने के लिए यौन उत्पीड़न की शिकार हुई महिला अकेले अपना बयान किसी महिला पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में या फिर जिलाधिकारी के सामने दर्ज करा सकती है.





4. *घरेलू हिंसा के खिलाफ अधिकार* - ये अधिनियम मुख्य रूप से पति, पुरुष लिव इन पार्टनर या रिश्तेदारों द्वारा एक पत्नी, एक महिला लिव इन पार्टनर या फिर घर में रह रही किसी भी महिला जैसे मां या बहन पर की गई घरेलू हिंसा से सुरक्षा करने के लिए बनाया गया है. आप या आपकी ओर से कोई भी शिकायत दर्ज करा सकता है.





5. *मातृत्व संबंधी लाभ के लिए अधिकार* - मातृत्व लाभ कामकाजी महिलाओं के लिए सिर्फ सुविधा नहीं बल्कि ये उनका अधिकार है. मातृत्व लाभ अधिनियम के तहत एक नई मां के प्रसव के बाद 12 सप्ताह(तीन महीने) तक महिला के वेतन में कोई कटौती नहीं की जाती और वो फिर से काम शुरू कर सकती हैं.





6. *कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ अधिकार* - भारत के हर नागरिक का ये कर्तव्य है कि वो एक महिला को उसके मूल अधिकार- 'जीने के अधिकार' का अनुभव करने दें. गर्भाधान और प्रसव से पूर्व पहचान करने की तकनीक(लिंग चयन पर रोक) अधिनियम (PCPNDT) कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ अधिकार देता है.






7. *मुफ्त कानूनी मदद के लिए अधिकार* - बलात्कार की शिकार हुई किसी भी महिला को मुफ्त कानूनी मदद पाने का पूरा अधिकार है. स्टेशन हाउस आफिसर(SHO) के लिए ये ज़रूरी है कि वो विधिक सेवा प्राधिकरण(Legal Services Authority) को वकील की व्यवस्था करने के लिए सूचित करे.





8. *रात में गिरफ्तार न होने का अधिकार* - एक महिला को सूरज डूबने के बाद और सूरज उगने से पहले गिरफ्तार नहीं किया जा सकता, किसी खास मामले में एक प्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट के आदेश पर ही ये संभव है.





9. *गरिमा और शालीनता के लिए अधिकार* - किसी मामले में अगर आरोपी एक महिला है तो, उसपर की जाने वाली कोई भी चिकित्सा जांच प्रक्रिया किसी महिला द्वारा या किसी दूसरी महिला की उपस्थिति में ही की जानी चाहिए.






10. *संपत्ति पर अधिकार* - हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम के तहत नए नियमों के आधार पर पुश्तैनी संपत्ति पर महिला और पुरुष दोनों का बराबर हक है.




उम्मीद करता हु जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसी ही जानकारी पाने के लिए आप हमें Subscribe and Follow जरुर करे। यहाँ आने के लिए आपका वहुत वहुत धनयबाद।

Diwali Ka Sach

🌹🌹दिवाली और बुद्धिज़्म🌹🌹

भारत के बौद्धों में हर वर्ष दिवाली अर्थात दीपावली को लेकर बड़ा ही संदेह निर्माण हुआ पाया जाता है.  कुछ लोग प्रचार कर रहे है कि दिवाली बौद्धों का त्योंहार है. उन्होंने  उसे बड़ा ही उमदा सा नाम दिया है "दीपदानोत्सव". मेरे अल्प अभ्यास में किसी बौद्ध साहित्य में इस तरह का नाम नहीं मिला. ना ही मेरे अल्प अभ्यास से यह साबित हो पाया कि दिवाली यह बौध्दों का त्यौहार है. कुछ लोगों ने जोड़ जाड कर गलत संदर्भो के आधार पर दिवाली को बौद्धों पर थोपने का प्रयास किया है. मैंने जो अभ्यास किया उससे इस नतीजे पर पहुँचा हूँ कि बौद्धों ने दिवाली किसी भी स्वरुप में नहीं मनानी चाहिए.

नीचे दिये विवरण से स्पष्ट होगा कि दिवाली का दावा पुर्णतः गलत और बेबुनियाद है -

(१) यदि दीपदानोत्सव का त्यौहार अशोक ने शुरू किया होता या बौद्ध परम्पराओं में अस्तित्व में होता तो वह भारत के बाहर बौद्ध देशों में जैसे श्रीलंका, चाइना, जापान, इंडोनेशिया आदि में आज भी पाया जाता, लेकिन ऐसा नहीं है. (परन्तु थाईलैंड में ब्राहमणों की घुसपैठ के कारण वहां कुछ गिने चुने विहारों में ही गणपति और लक्ष्मी की मूर्ति भी बनाई गयी है और दिवाली भी मनाई जाने लगी है). विशेष यह है कि उन देशों ने अशोक जयंती और सभी पूर्णिमा उत्सव मनाये जाने की सत्यता के साथ ही ऐसे किसी उत्सव को मनाये जाने को नकारा है. तथपि विजयादशमी और सारी पोर्णिमाये, अमावस्यये, अष्टमी, चतुर्थी सारे बौद्ध देशों में मनाए जाते है. और इन सारे तिथियों पर बड़ी संख्या में दिप जलाये जाते है. भारत के तिब्बतन बौद्ध विहारों में यह देखने को मिलेगा. अचरज तो तब होता है कि अशोक ने बौद्ध धर्म की सारी घटनाओं की तिथिओं का उल्लेख किया है लेकिन जिसने ८४००० हजार स्तूप सारी दुनिया में बनवाये, उसने उन पर दिए जलाने का आदेश भी दिया, वह अशोक उस दिन की तिथि का उल्लेख करना कैसे भूल गया. ऐसा हो ही नहीं सकता. ८४००० स्तूपों का निर्माण अशोक का सर्वाधिक महत्वपूर्ण सपना या उद्देश था. अगर उसने वहां पर किसी विशिष्ट दिन दिए जलाने का आदेश दिया होता तो उसने उसका उल्लेख किसी ना किसी शिलालेख में अवश्य करवाया होता. जैसे की सातवे स्तंभ के शिलालेख पर  हर पोर्णिमा, अमावस्या को पवित्र मानने के आदेश का उल्लेख है. पाकिस्तान में स्थित शाहबाज गढ़ी के स्तूप के शिलालेख पर धम्म विजय दिवस का उल्लेख है.

(२) दीपदानोत्सव के विषय पर जिन्होंने किताब लिखी है उन लेखकों से मैंने खुद बात करके अश्विन या कार्तिक अमावस्या को उत्सव मनाये जाने के सबूत माँगे, तब उनहोंने स्वीकार किया कि कही पर भी ऐसा उल्लेख नहीं है.

(३) मेरे पास अशोकवदान के दो संस्करण है, लेकिन उसमे भी कही पर भी अशोक ने अश्विन अथवा कार्तिक अमावस्या को ऐसे किसी उत्सव को मनाने की बात अंकित नहीं है और यह सब जानते है कि अशोक ने अपने हर आदेश को शिलालेखों ने स्वरुप में लिख रखा है तब उसने इतने महत्वपूर्ण उत्सव की बात कैसे छोड़ दी.

(४) कई लोगों ने भावनावश दिवाली के मजबूत समर्थन में वाराणसी के एक बौद्ध विद्वान की पोस्ट सब जगह फॉरवर्ड की है. लेकिन सच तो यह है कि ऐसे डिग्रीहोल्डर लोग समाज को गुमराह करने के लिए अपनी प्रतिष्ठा का दुरुपयोग करते है.  वाराणसी के विद्वान द्वारा दिए गए सभी उद्धरण झूठ और गलत है, केवल एक ही सच है कि, सम्राट अशोक ने ८४००० स्तूप बनवाये थे और वहाँ दीप प्रज्वलित करने का आदेश दिया था. उनके पोस्ट में वर्णित झूठ इस प्रकार है -

राजा हर्षवर्धन लिखित 'नागानन्द' में कही पर भी दिपदानोत्सव आश्विन या कार्तिक अमावस्या को ऐसे किसी उत्सव को मनाये जाना का लिखा नहीं है.

-दीपवंश, महावंश में भी कही पर भी अश्विन या कार्तिक अमावस्या को दीपदानोत्सव (दिवाली) मनाये जाने का उल्लेख नहीं है.

-साथ ही उनके द्वारा वर्णित यह भी झूठ है कि भगवान् बुद्ध बुद्धत्व प्राप्ति के बाद पहली बार जब कपिलवस्तु आये थे वह दिन अश्विन अमावस्या का था जब कि सामान्य से सामान्य बौद्ध उपासक भी जानता है कि भगवान् बुद्ध 'फाल्गुन पूर्णिमा' (होली वाला दिन) को पहली बार कपिलवस्तु आये थे.

(५) अतएव मै अपने सर्वप्रथम विचार का पुनः उल्लेख करना चाहूँगा कि अगर आप दीपदानोत्सव मनाना चाहते हो, तो जैसे कि इन सभी लेखकों ने स्पष्टरूप से लिखा है की अशोक ने स्तूपों पर दीप प्रज्वलित करने का आदेश दिया था (जिस तथ्य को मै भी स्वीकार करता हूँ) उस तथ्य को मान कर हम लोगों ने अपने शहर गाँव के समीप के बुद्ध स्तूप, शिलालेख, अशोक कालीन प्राचीन विहार, अशोक स्तंभ या बौद्ध लेणी (बौद्ध गुफा) पर अश्विन अथवा कार्तिक अमावस्या को ५ दिन जाकर बुद्ध वंदना के साथ दीप प्रज्वलित या दीप-अर्पित करने चाहिए (अपनी बस्ती या घर या बस्ती के विहार में दीपदानोत्सव ना करे).  कूछ लोगों ने  अपनी बस्ती में दिए हाथ में लेकर  जुलुस निकालना निकालना चालू किया है.

(६) दिवाली के दिन पंचशील ध्वज और दिए हाथ में लेकर जुलुस निकालने की प्रक्रिया बड़ी ही बचकानी प्रतीत होती है. देखने वाले हिन्दू लोग तो इन बौद्धों की इस हरकत पर मन ही मन हँसते होंगे और आपस में ऐसे बौद्धों की खिल्ली उड़ाते होगे. वे अवश्य सोचते होंगे ये दलित लोग या बौद्ध लोग आज तक फटाके फोड़कर दिवाली मनाते थे, लेकिन अब बौद्ध बन जाने के बाद अपने मन के दिवाली मनाने की इच्छा को दबाने के लिए (और साथ में भारत के महत्वपूर्ण त्यौहार का विरोध करने के लिए) ऐसे उटपटांग हाथ में ध्वज और दिए लेकर रास्ते पर चल रहे है.

जुलुस निकालने की इस प्रक्रिया के बारे में विशेष् रूप से ध्यान देने योग्य बात यह है कि भले ही बौद्ध लोग जुलुस निकालकर ब्राह्मणी दिवाली का विरोध प्रदर्शन करने का प्रयत्न करते हो, मात्र वास्तव में इस प्रक्रिया द्वारा इस त्यौहार का विरोध ना होकर, दिवाली त्यौहार को समरस बनाने की प्रक्रिया है, जो बेहद घातक ही है. इसे समझना जरूरी है.

(७) सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि, कोई भी सामाजिक क्रांति प्रस्थापित व्यवस्था को विरोध की भावना या प्रक्रिया के द्वारा ही संपन्न होती है अर्थात कोई भी परिवर्तन समरसता या मिलावट के विचार या मिलावटी संस्कृति द्वारा संपन्न नहीं होता. इसलिए हमारे लोग यदि दिवाली को किसी अन्य तरीके से मनाने का प्रयास करे तो हिंदुओं द्वारा यह कहा जायेगा कि 'हम लक्ष्मी की पूजा करते है, तो उसके बजाय ये लोग बुद्ध की पूजा करते है' और इस प्रकार से बाबासाहब को अपेक्षित किसी भी सामाजिक परिवर्तन की कल्पना नहीं की जा सकती. (बाबासाहब भी अगर चाहते तो सावरकर की बात मानकर हिन्दू धर्म में थोड़े बहुत सुधार मानकर हिन्दू धर्म को ही अपनाए रख सकते थे लेकिन उन्होंने हिन्दू धर्म को पूरी तरह से त्यागकर बौद्ध धर्म को अपनाया है).

(८) अभी हम लोगों ने होली के त्यौहार के विरोध में, अपने लोगों द्वारा नजदीकी प्राचीन स्तूप, लेणी, अशोक स्तंभ, शिलालेख, मूर्ति पर जाकर दिनभर धम्म संगोष्टी करना शुरू किया है. क्योंकि बौद्धों ने होली नहीं मनाना है. लेकिन हम अगर अपनी बस्ती या घर में रहे तो कोई ना कोई आकर रंग लगाकर जायेगा ही और इस तरह आप होली खेल ही लोगे. बच्चों को तो रोका ही नहीं जा सकता. वास्तव में होली के दिन फाल्गुन पोर्णिमा होती है. और बौद्ध धम्म की सबसे पवित्र और प्राचीन परंपरा के अनुसार हर पोर्णिमा को नजदीकी बुद्ध स्तूप, लेणी पर जाकर बुद्ध वंदना अर्पण करना बौद्धों का कर्तव्य है. इसलिए अब बौद्धों ने होली के दिन इस परंपरा को निभाकर होली नहीं खेलने का अपना कर्तव्य पूरा करना शुरू किया है.

(९) दूसरी महत्वपूर्ण बात यह है कि कुछ हिन्दू कैलेन्डर में दिवाली 'कार्तिक अमावस्या' को दर्शाई जाती है तो कुछ हिन्दू कैलेन्डर में 'अश्विन अमावस्या' को. वास्तव में मध्य और दक्षिणी भारत में 'विक्रम संवत' के हिसाब से कैलेन्डर तयार किये जाते है तो उत्तरी भारत में 'शक संवत' के हिसाब से. इसलिए उत्तरी भारत के कैलेन्डर में दिवाली कार्तिक अमावस्या को दर्शाई जाती है तो दक्षिणी भारत के कैलेन्डर में वह अश्विन अमावस्या को. कुछ भाग में तो पूरा संभ्रम है. इतना ही नहीं तो दिवाली के अंत में एक देव दिवाली भी मनाई जाती है जो उत्तरी भारत के कैलेन्डर में कार्तिक माह के अंत में तो अन्य भाग विशेषत महाराष्ट्र कैलेन्डर में मार्गशीर्ष महीने के प्रतिपदा को मनाई जाती है. इस तरह विक्रम संवत और शक संवत में १३५ साल का अंतर है. शक संवत बौध्द शक राजा कनिष्क ने शुरू किया था तो विक्रम संवत वैदिक राजा विक्रमादित्य ने. इसतरह तिथियों में भी संभ्रम है और राम के वापस आने के दिन में भी. तो फिर कौनसी तिथि को हिन्दू अर्थात ब्राह्मणों के गुलाम पवित्र मानते है, यह वे खुद भी नहीं जानते ?

(१०) जैन धर्म में दिवाली का अलग महत्व है. इस दिन भगवान् महावीर का निर्वाण हुआ था. (इस बात पर ध्यान दें कि महावीर की मृत्यु को मात्र 'निर्वाण' कहा जाता है, जबकि बुद्ध के संबंध में उसे 'महापरिनिर्वाण' से संबोधित किया जाता है. यह एक अलग विषय है). वे इस दिन को पवित्र मानकर दिए जलाते है और अपने व्यवसाय का नया बहीखाता तयार करते है. 

(१०) इस बात का मै पूर्ण समर्थन करता हूँ कि बौद्ध अर्थात मूल भारतीय उत्सवों का विकृतिकरण ब्राह्मणों ने किया था, लेकिन इसका यह मतलब नही होता कि उस त्यौहार का विरोध करने के लिए हम कोई विकृत नयी परम्परा शुरू करे. जैसे कि कुछ लोग दिवाली के दिन सफ़ेद कपड़े पहनकर, हाथ में पंचशील ध्वज और दिए लेकर, बुद्धं शरणं का घोष करते हुए रास्तों पर जुलुस निकालते है. कुछ लोग अपने घर के पास के विहार में जाकर वंदना या ध्यान विपस्सना करते है. वे तर्क देते है कि हमारे विहार भी तो लेणी ही है. अब इन्हें कौन समझाए कि भाई आपके पास अपने प्राचीन स्थलों को भेट देने का कोई प्रोग्राम है भी या नहीं. विहार में तो पुरे साल भर जाते ही रहते है. साल में एक या दो बार तो अपने प्राचीन स्थलों पर भी भेंट देना चाहिए या नहीं. वैसे भी "हर रविवार को बुद्ध विहार में जाकर बुद्ध वंदना करने के" बाबासाहब के अंतिम आदेश का पालन भी हमारे लोग कहाँ करते है. मुझे बड़ा ही आश्चर्य होता है बौद्धों के आलस और उदासीनता को देखकर.

खैर, दिवाली का हमें विरोध तो करना है, लेकिन इस बात का ध्यान रखना होगा कि हमारी क्रिया हास्यापद ना लगे. हमारा सुझाव यह है कि इस दिन या इन दिनों में छुट्टिया होती है. हम लोग इन दिनों में बुद्ध लेणी और स्तूप पर  यात्रा का आयोजन करे. वैसे भी हम दिवाली या दीपावली को लेकर सम्राट अशोक और बुद्ध स्तूपों को याद करते है, तो फिर क्यों ना हम प्रतिवर्ष भिन्न भिन्न जगहों पर स्थित बुद्ध स्तूपों और लेणियों को भेंट देकर वहां जाकर बुद्ध वंदना अर्पण करने की सबसे पवित्र परम्परा का निर्वाह करे. इस तरह हमारे बच्चों को भारत के वैभवशाली बौद्ध इतिहास का परिचय होगा और साथ ही बौद्ध धरोहरों का संगोपन भी. जैनों में जिसतरह से उनके प्राचीन स्थलों पर भेंट और पूजा पाठ का प्रयोजन होता है. उसी तरह से हम लोग भी दिवाली की छुट्टियों का उपयोग अपने प्राचीन बुद्ध स्तूपों को भेंट देने के लिए करे. भारत के हर राज्य में प्राचीन वैभवशाली बौद्ध स्तूप और लेणीयाँ है. इससे बौद्दों का बौद्ध स्थलों पर आवागमन बढेगा और बौद्ध लोगों का उन जगहों पर अस्तित्व भी. आवागमन यह एक आंदोलन (पेंडुलम के क्रियाशील रहने की प्रक्रिया) का भाग है. इस आवागमन के आंदोलन का ही उपयोग हिन्दू और जैन धर्म में बखूभी निभाया जाता है. हमें भी आवागमन के आंदोलन को समझना होगा.

नमो बुद्धाय ! जयभीम !!

6, 7, 8 और 9 तारीख से महासंयोग, इन 8 राशि के लोगों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी

1.मेष राशि, वृष राशि, कन्या राशि, कर्क राशि 6, 7, 8 और 9 तारीख से महासंयोग बन रहा है। जिसके कारण आपके जीवन में आपको अनेक प्रकार के बड़े बड़...