स्कूल के दिनों का पहला प्यार हमेशा याद रहता है। जब हम अपनी लाइफ में आगे बढ़ जाते हैं। उसके बावजूद भी कुछ यादें हमारे जहन में रहती हैं। जो हमें जीवन भर खुशनुमा एहसास दिलाती रहती। जरूरी नहीं कि स्कूल के दिनों का वह प्यार आपको वह प्यार जीवन भर मिले। लेकिन उस प्यार की मीठी यादें और खुशनुमा एहसास जीवन भर आपके जहन में रहता है। यह जरूरी नहीं कि आपको असफलता ही मिले बहुत से खुश नसीब ऐसे लोग भी होते हैं जो स्कूल के दिनों के प्यार के साथ ही अपनी पूरी जिंदगी बिताते हैं। जिन लोगों के जीवन में ऐसा होता है। वह सच में बहुत भाग्यशाली होते हैं।
स्कूल का प्यार ऐसा प्यार होता है। जो सिर्फ दिल से होता है। जब हम छोटे होते हैं। तो हमें अमीर, गरीब जाति धर्म इन सब के बारे में बहुत सी चीजें नहीं पता होती है। जैसे जैसे हम बड़े होते जाते हैं। वैसे वैसे हम अनेक प्रकार के शिकंजे में फंसते चले जाते हैं। स्कूल का प्यार एक ऐसा मीठा एहसास होता है। जो, शायद जीवन में सबसे बेहतरीन अनुभवों में से एक है।
स्कूल के दिनों में जब हमारे पास बहुत कम पैसे हुआ करते हैं। तभी हम इतने पैसों में अपने दोस्तों के साथ प्यार से खुश रहते हैं। लेकिन बड़े होने के साथ-साथ हमारे पास कितने भी पैसे आ जाएं फिर भी पैसों से हमारा मन नहीं भरता। यह भी एक सच्चाई है कि जब हम छोटे होते हैं। तो, सोचते हैं। कि बड़े होकर अपने मन के सभी कार्य पूरे करेंगे। लेकिन जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं तब समझ आता है कि बचपन ही सबसे अच्छा समय होता है। स्कूल के दिन सबसे खास होते हैं जो शायद जिंदगी में दोबारा लौटकर कभी नहीं आ सकते है।
दोस्तों उम्मीद करता हूं आपको आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आप हमारी बातों से सहमत हैं। तो, कृपया पोस्ट को लाइक करें। आपके स्कूल के दिनों का एक्सपीरियंस कैसा रहा कमेंट में हमसे शेयर जरूर करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें