मंगलवार, 20 फ़रवरी 2018

सुरक्षित होली खेलने के 10 महत्वपूर्ण टिप्स क्या है जानिए।

1.प्राकृतिक तरीके से होली खेले- होली को केवल रंगों से खेलने से आनंद नहीं आता बल्कि प्राकृतिक तरह से भी होली खेलकर इसका भरपूर आनंद उठा सकते हैं। फूलों के साथ होली खेलने का मजा और भी आनंद दायक होता है। इसके अलावा सबसे अच्छी बात यह है। कि इससे आपको किसी भी प्रकार की नुकसान होने की आशंका नहीं रहती और ना ही त्वचा संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए जितना हो सके प्राकृतिक तरीके से होली खेले तो बेहतर होगा।

2.केमिकल का इस्तेमाल ना करें- आजकल के रंगों में अधिकतर केमिकल का इस्तेमाल होता है। जिसके कारण इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है। केमिकल वाले रंगों का प्रयोग ना करें तो बेहतर होगा। केमिकल वाले रंगों का प्रयोग करने से कई बार स्किन पर रैशेस जैसे भी हो जाते हैं। और दाने भी निकल आते हैं। जिनके कारण आपको खुजली जलन आदि की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि जनरलों का इस्तेमाल आप कर रहे हैं। उसमें केमिकल की मात्रा अधिक ना हो। कई बार लोग होली का आनंद उठाने के लिए शरीर और चेहरे पर अधिक केमिकल वाले रंगों का प्रयोग करने लगते हैं। जिससे आपकी स्क्रीन पर उसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

3.रंग चेहरे पर ना लगाएं- खास तौर पर आजकल के केमिकल वाले रंगों में मिट्टी पत्थर के साथ कांच के टुकड़े भी मिला दिया जाते हैं। यदि आप उसे चेहरे पर लगाते हैं। तो इसके कारण आपके चेहरे को भारी नुकसान हो सकता है। इसके कारण आप गंभीर रूप से चोटिल हो सकते हैं यदि आप एकदम से रंग का इस्तेमाल चेहरे पर करते हैं तो इस साल अपनी आदत को बदल डालें तो बेहतर होगा और सुरक्षित होली खेले।

4.आंखों का रखें ध्यान- जैसा कि कहा जाता है। आंखें अनमोल होती हैं इसलिए आपको अपनी आंखों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। होली में रंगों को खेलते समय अपनी आंखों क्या आप को विशेष ख्याल रखना चाहिए। कई बार रंग के आंखों में चले जाने से विभिन्न प्रकार के इंफेक्शन हो सकते हैं। आंखों को चोट पहुंच सकती है तो आपको इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए आप रंगों का इस्तेमाल करते समय ज्यादा हड़बड़ी ना करें। एकदम से आंखों पर ना लगाएं।

5.होली खेलने से पहले लगाया त्वचा पर तेल- होली को याद सुरक्षित तरीके से ना खेला जाए तो आप को उसके भयंकर परिणाम उठाने पड़ सकते है। रंगों में केमिकल की मिलावट आपकी त्वचा को रूखी और बेजान बना सकता है इसलिए आपको ध्यान रखना चाहिए कि होली खेलने के कारण आपकी त्वचा को नुकसान ना हो। इसके लिए आपको अपने सारे बदन पर तेल लगा लेना चाहिए और इसके बाद होली खेलनी चाहिए केवल शरीर पर ही नहीं आपको अपने बालों में भी अच्छे से तेल लगाना चाहिए इससे आपकी त्वचा सेफ रहेगी।

6.बच्चों का रखें ध्यान- छोटे बच्चे का होली खेलते समय खास ध्यान रखें। क्योंकि उन बच्चों को सिर्फ खेलने से मतलब होता है। कई बार बच्चे एक दूसरे पर रंग डालने के चक्कर में बड़ी गलतियां कर देते हैं। केमिकल वाले रंग उन्हें और अधिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। कई बार बच्चों के मुंह आंख के अंदर रंग चले जाने के कारण बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है। बच्चे जब भी होली खेले तो उनके साथ कोई ना कोई बड़ा सदस्य जरूर मौजूद हो।

7.स्वास्थ्य का रखें ध्यान- होली खेलते समय यदि आप ज्यादा पानी का सेवन करते हैं। तो इससे आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। इसके अलावा आपको धुंधलापन लगने लगे या आप को रंग लगाने के बाद सांस लेने में परेशानी का अनुभव हो तो ध्यान रखें। और बिना लापरवाही के तुरंत अपने नजदीकी डॉक्टर को दिखाना चाहिए ताकि आपको बड़ी समस्या ना हो।

दोस्तों उम्मीद करता हूं। आप इन टिप्स का इस्तेमाल करके आप सुरक्षित होली खेलेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

6, 7, 8 और 9 तारीख से महासंयोग, इन 8 राशि के लोगों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी

1.मेष राशि, वृष राशि, कन्या राशि, कर्क राशि 6, 7, 8 और 9 तारीख से महासंयोग बन रहा है। जिसके कारण आपके जीवन में आपको अनेक प्रकार के बड़े बड़...