1.मेष राशि- 25 मार्च रामनवमी से आपका अच्छा समय शुरु हो रहा है। अगर आप नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं। तो आप के लिए यह समय बिल्कुल सही और उपयुक्त है। आपको अपने व्यापार में तेजी से सफलता मिलेगी परिवार में बड़े बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। आप तेजी से प्रगति करते हुए आगे बढ़ेंगे। इसके साथ साथ आपको प्यार के मामले में कुछ बड़े डिसीजन लेने पड़ सकते हैं। प्यार के मामले में भी आप को तेजी से सफलता मिलेगी हालांकि प्यार में सफल होने के लिए आपको अपने परिजनों और दोस्तों की मदद लेनी पड़ सकती है। आपके पुराने अटके हुए काम बनेंगे 25 मार्च से आपके ग्रहों में तेजी से परिवर्तन हो रहा है। जिसके कारण आप तेजी से सफलता की ओर अग्रसर होंगे महालक्ष्मी की दया दृष्टि आप पर बनी रहेगी स्वास्थ्य का ख्याल रखने की आवश्यकता है।
2.सिंह राशि- 25 मार्च रामनवमी के विशेष पर्व पर आपको अपने जीवन में कुछ विशेष परिवर्तन देखने को मिलेंगे भगवान राम की दया दृष्टि आप पर बनी रहेगी। आप के मान सम्मान और प्रतिष्ठा में तेजी से वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना नजर आ रही है इसके साथ-साथ स्थानांतरण भी संभव है। लगातार प्रयास करने से आप तेजी से सफल होंगे क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है क्रोध आपके बने-बनाए काम को बिगाड़ने में अहम भूमिका निभा सकता है। इसके साथ-साथ करो और आप के पतन का प्रमुख कारण भी बन सकता है। परिवार में आपको सभी का भरपूर सहयोग मिलेगा कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती आपके कमजोर आर्थिक स्थिति समय के साथ सुधरेगी मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी बड़े वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।
3.वृश्चिक राशि- 25 मार्च रामनवमी से आपका अधिकतर समय परिवार के साथ बीतेगा। आप अपने परिवार के लिए कुछ ऐसा करेंगे। जिससे आपके परिवार के लोगों को आप पर गर्व होगा। समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आपको अपार सफलता मिलने की संभावनाएं नजर आ रही हैं। 25 मार्च से आपका अच्छा समय शुरु होगा आप जो भी काम मन लगाकर करेंगे। आपको सफलता निश्चित तौर पर मिलेगी। मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी। आप तेजी से प्रगति करते हुए आगे बढ़ेंगे रुपया पैसा धन दौलत में तेजी से वृद्धि होगी। आपके द्वारा किए गए कार्यों से परिवार के लोगों को लाभ मिलेगा। साधनों में वृद्धि होगी परिवार में बड़े भाइयों का भरपूर सहयोग मिलेगा। दुश्मन परास्त होंगे व्यापारिक क्षेत्र में भारी लाभ होगा।
4.मकर राशि- इस रामनवमी के विशेष अवसर पर मदिरापान करने वाले दोस्तों का साथ कुछ समय के लिए आपको छोड़ देना चाहिए। इससे आप के मान सम्मान और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचने की संभावना नजर आ रही है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें बड़े बुजुर्गों की बात माने तो बेहतर होगा। धन कमाने के लिए आपको दूसरी राशियों की तुलना में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। मां लक्ष्मी की दया दृष्टि आप पर बनी रहेगी। आपके और परिवार के बड़े बुजुर्गों के बीच वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं क्रोध में आकर कोई ऐसा डिसीजन ना लें जिससे आपको बाद में पछताना पड़े। किसी भी प्रकार का बड़ा डिसीजन लेने से पहले दोबारा अपने विवेक से जरूर सोचें। कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती अगर आप लगातार कोशिश करेंगे तो बड़ी से बड़ी सफलता आप आसानी से हासिल कर सकते हैं।
5.मीन राशि- इस 25 मार्च से आपके ग्रहों में तेजी से परिवर्तन होने के कारण आपका व्यापारिक दृष्टिकोण से साल 2018 सबसे अच्छा रहेगा। आप जो भी काम मां लक्ष्मी का नाम लेकर शुरू करें आपको भारी धन लाभ होगा कोशिश करें कि आपके द्वारा किए गए कार्यों से सभी को लाभ हो व्यापार के क्षेत्र में आप तेजी से प्रगति करते हुए आगे बढ़ेंगे। आपके सोशल रिलेशनशिप आपके व्यापार को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका अदा करेंगे आपके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता है। जो आपके सफलता का प्रमुख राज है। आप के साधनों में वृद्धि होगी परिवार में सुख शांति रुपया पैसा बना रहेगा मां लक्ष्मी की दया दृष्टि आप पर बनी रहेगी। आपके दुश्मन आप को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। जीवन में आप जितना लोगों की मदद करेंगे। उतने ही सफल इंसान बनेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें