भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 18 फरवरी से टी-20 श्रृंखला का आगाज हो रहा है। इस श्रंखला में भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा पाकिस्तान के दिग्गजों ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। अगर बात करें T20 क्रिकेट इतिहास में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की तो इस सूची में नंबर एक पर वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम आता है। जिन्होंने T20 क्रिकेट इतिहास में अभी तक 55 मैच खेलते हुए सबसे अधिक 103 छक्के लगाए हैं। इसी क्रम में पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी का नाम नंबर 7 पर है। जिन्होंने 98 मैच खेलकर 73 छक्के लगाए हैं।
इन बल्लेबाजों के क्रम में भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम नंबर 11 पर आता है। जिन्होंने 73 मैच खेलकर 67 छक्के लगाए। T20 सीरीज में रोहित शर्मा 7 छक्के और लगाने के साथ शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ते हुए नंबर 7 पर आ जाएंगे। इसके अलावा रोहित शर्मा नंबर 8 पर मौजूद मोरगन 70 छक्के, नंबर 9 पर मौजूद मुनरो 69 छक्के, नंबर 10 पर मौजूद शहजाद 68 छक्के को भी पीछे छोड़ कर नया रिकॉर्ड बनाएंगे। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को बड़े-बड़े छक्के लगाने के लिए जाना जाता है। T20 क्रिकेट इतिहास के रोहित शर्मा सबसे खतरनाक बल्लेबाज माने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने मात्र 35 गेंदों में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है।
दोस्तों आपको क्या लगता है। क्या रोहित शर्मा भारत बनाम साउथ अफ्रीका T20 श्रंखला में 7 छक्के और लगाकर दुनिया में सबसे अधिक T20 क्रिकेट में छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में नंबर 7 पर पहुंच सकते हैं। कमेंट में हमें बताएं। अगर आप रोहित शर्मा और शाहिद अफरीदी को पसंद करते हैं। तो पोस्ट के नीचे दिए गए दिल के बटन को दबाकर अपना प्यार जरूर दें ऐसे ही ताज़ा रोमांचक क्रिकेट की खबरों के लिए हमें फॉलो करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें