1.मेष राशि- 29 मार्च महावीर जयंती इससे आपके ग्रह में तेजी से परिवर्तन होगा। जिसके कारण आप अपने व्यापार में भारी धन लाभ होगा समय के साथ-साथ आर्थिक स्थिति लगातार मजबूत होगी। परिवार के बड़े बुजुर्गों का भरपूर सहयोग मिलेगा आने वाले समय में आप दिन दुगनी रात चौगनी तरक्की करेंगे। परिवारिक विवाद आपके सफलता में अड़चन बन सकता है। इसलिए परिवार में किसी भी प्रकार का विवाद ना हो तो बंद करें और ना ही उत्पन्न होने दे रुपए पैसों को लेकर भाई से अनबन होने की संभावना नजर आ रही है। जबकि परिवार में आपको अपनी मां का सहयोग सबसे अधिक मिलेगा आपके ऊपर लगातार पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेगी। जिससे आप और अधिक जिम्मेदार व्यक्ति बनेंगे। महालक्ष्मी की दया दृष्टि आप पर बनी रहेगी आप तेजी से प्रगति करेंगे। वाहन नियंत्रित गति से चलाएं स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें।
2.मिथुन राशि- इस महावीर जयंती आपको अपने जीवन में विशेष परिवर्तन देखने को मिलेंगे शांति बनाए रखें शांति में ही आपकी सफलता का राज छुपा है। क्रोध आपके नियंत्रण को बिगाड़ सकता है। जिससे आपको भारी धन हानि होने की संभावना नजर आ रही है। इसलिए क्रोध में आकर लाइफ के बड़े डिसीजन ना लें तो बेहतर होगा खास तौर पर बिजनेस और कैरियर से जुड़े डिसीजन क्रोध में आकर ना लें मां लक्ष्मी की दया दृष्टि आप पर बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति आप की तेजी से सुधरेगी बड़े बुजुर्गों से आपके विचारों का मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं परिवार में आपको बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। जबकि वाइफ का सपोर्ट आपको सबसे अधिक मिलेगा आने वाले दिनों में आप दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना आपको करना पड़ सकता है। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।
3.कन्या राशि- आपको अपने जीवन में अनेक नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा 29 मार्च महावीर जयंती से आपको अपने जीवन में अनेक नए परिवर्तन देखने को मिलेंगे व्यापार के क्षेत्र में आपको अचानक भारी धन लाभ होगा आप अपने व्यापार के कार्य क्षेत्र में तेजी से विस्तार करेंगे जिससे आप के लाभ में और अधिक बढ़ोतरी होगी परिवार में आपको और अधिक मान सम्मान मिलेगा आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे समाज में आप के मान सम्मान और प्रतिष्ठा में तेजी से वृद्धि होगी आपको सफल होने के लिए दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मदद लेनी पड़ सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता हासिल होगी। आप अपने परिवारिक व्यापार को तेजी से आगे बढ़ाने में सफल होंगे आने वाले समय में आपके लिए नई जिम्मेदारियां आपका इंतजार कर रही हैं। सभी प्रकार की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए आप तेजी से सफलता हासिल करेंगे। महालक्ष्मी की दया दृष्टि आप पर बनी रहेगी। वाहन नियंत्रित गति से चलाएं परिवारिक विवाद से बचकर रहें।
4.धनु राशि- 29 मार्च महावीर जयंती आपके जीवन में कुछ विशेष बदलाव आपको देखने को मिलेंगे आपके घर में अचानक तेजी से परिवर्तन हो रहा है। जिसके कारण आपके पुराने अटके हुए काम बनेंगे। उधार दिया हुआ धन वापस मिलेगा कई वर्षों की अधूरी मनोकामना पूर्ण होगी। आपको अपने किसी खास मित्र की तरफ से विश्वासघात मिलने की संभावना नजर आ रही है। इसलिए मित्रों के प्रति आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। खासतौर पर नए मित्र बनाने से पहले अच्छे तरीके से जांच पड़ताल कर लें। आपके शत्रुओं आप को नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे मां लक्ष्मी की दया दृष्टि आप पर बनी रहेगी आप जो भी काम महालक्ष्मी का नाम लेकर शुरू करेंगे आपको उसमें भारी धन लाभ होगा स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को लेकर चिंतित रह सकते हैं। परिवार में सभी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
5.मीन राशि- 29 मार्च से आपका अच्छा समय शुरु हो रहा है बिजनेसमैन के तौर पर आपके लिए साल 2018 सबसे अच्छा रहेगा आपके अंदर नेतृत्व करने की खास क्षमता है जो आपको अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने में मदद करेगी कोशिश करें कि आपके द्वारा किए गए कार्यों से परिवार के लोगों को तकलीफ ना हो आप और आपके परिवार के बड़े बुजुर्गों के विचार अलग अलग हो सकते हैं। आपको अपने परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा आपकी सफलता से परिवार में खुशहाली बनी रहेगी घर में सुख समृद्धि रुपया-पैसा लगातार बढ़ेगा आर्थिक स्थिति लगातार मजबूत होगी नया वाहन खरीद सकते हैं। साल 2018 आपके लिए लाइफ चेंजिंग साबित होगा। आपके सोशल रिलेशनशिप लगातार मजबूत होंगे जिससे आपको अपने बिजनेस को तेजी से प्रगति कराने में मदद मिलेगी। महालक्ष्मी आप पर मेहरबान रहेंगे सफलता आपके कदम चूमेगी।
अगर आपका कोई सवाल या सुझाव है। तो कमेंट में हमें लिखकर बताएं। आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें