1.मेष राशि- इस सप्ताह किया गया पुरुषार्थ सार्थक सिद्ध होगा आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी शासन सत्ता का भरपूर सहयोग मिलेगा अचानक किसी खास मित्र की तरफ से उपहार मिलने की संभावना नजर आ रही है इसके साथ-साथ आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी मां लक्ष्मी की दया दृष्टि आप पर बनी रहेगी इस सप्ताह आप को व्यापार में लाभ होगा।
2.वृष राशि- इस सप्ताह आपको जीवनसाथी का सहयोग सबसे अधिक मिलेगा। रिश्तो में मधुरता आएगी परिवारिक जीवन सुख में रहेगा उच्च अधिकारी या पिता का आपको सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता हासिल होगी मां लक्ष्मी की दया दृष्टि आप पर बनी रहेगी आप तेजी से प्रगति करते हुए आगे बढ़ेंगे सरकारी नौकरी मिलने के योग नजर आ रहे हैं।
3.मिथुन राशि- इस सप्ताह आपका मन थोड़ा चंचल रहेगा शिक्षा के क्षेत्र में आप तेजी से सफलता हासिल करेंगे उपहार या मान सम्मान में वृद्धि होगी आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी मन अशांत रह सकता है। कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती अगर आप मन लगाकर प्रयास करेंगे तो सफलता आपके कदम निश्चित तौर पर चूमेगी।
4.सिंह राशि- इस सप्ताह प्रतियोगिता के क्षेत्र में आपको अपार सफलता मिलने की संभावनाएं नजर आ रही हैं। व्यवसाय की योजनाओं को बल मिलेगा किसी कार्य को संपन्न करने में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। मां लक्ष्मी की दया दृष्टि आप पर बनी रहेगी। इनकम के नए स्रोत खुलेंगे। परिवार में सभी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
5.कन्या राशि- इस सप्ताह आप को किसी महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा यात्रा आपके लिए सुखद होगी। आपका आत्मविश्वास तेजी से बढ़ेगा परिवारिक जीवन सुख में रहेगा संबंधों में मधुरता आएगी मां लक्ष्मी की दया दृष्टि आप पर बनी रहेगी व्यापार में लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा।
6.तुला राशि- व्यावसायिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी इस सप्ताह आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा शिक्षा के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा इसके साथ-साथ परिवार में आपको सभी का भरपूर सहयोग मिलेगा महालक्ष्मी की दया दृष्टि आप पर बनी रहेगी व्यापारिक क्षेत्र में आप नई सफलताएं अर्जित करेंगे।
7.मीन राशि- संबंधों में मधुरता आएगी इस सप्ताह आप को किसी खास मित्र की तरफ से उपहार मिलने की संभावना नजर आ रही है। यात्रा की स्थिति सुखद और उत्साहवर्धक होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यापार के क्षेत्र में आप तेजी से आगे बढ़ेंगे मां लक्ष्मी की दया दृष्टि आप पर बनी रहेगी। आपके अंदर नेतृत्व करने की खास क्षमता है। जो आप को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें