1.बाबर आजम- पाकिस्तान के युवा खिलाड़ी बाबर आजम इस समय ICC T20 रैंकिंग में नंबर एक पर मौजूद हैं। बाबर आजम के इस समय 786 पॉइंट के साथ नंबर 1 पर बने हुए हैं। पाकिस्तान के इस युवा खिलाड़ी ने टी-20 क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। जिसकी बदौलत वह इस समय नंबर एक पर हैं।
2.एरोन फिंच- ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज एरोन फिंच सूची में नंबर दो पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के इस विस्फोटक बल्लेबाज के मौजूदा समय में 784 पॉइंट है। बाबा राजा मोर एरोन फिंच के बीच मात्र 2 पॉइंट्स का अंतर है। T20 क्रिकेट में एरोन फिंच सबसे खतरनाक खिलाड़ी माने जाते हैं। आने वाले मैचों में अगर एरोन फिंच अच्छा प्रदर्शन करते हैं। तो निश्चित रूप से नंबर 1 ICC T20 बल्लेबाज बन सकते हैं।
3.विराट कोहली- भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान मौजूदा समय में तकनीकी रूप से सबसे सक्षम बल्लेबाज विराट कोहली का नाम इस सूची में नंबर 3 पर आता है विराट कोहली के इस समय 776 पॉइंट है जिस तरीके से विराट कोहली खेल रहे हैं उसे देख कर लग रहा है कि भारत बनाम साउथ अफ्रीका T20 सीरीज में वह शानदार प्रदर्शन करते हुए बाबर आजम और एरोन फिंच को पीछे छोड़ते हुए नंबर एक स्थान हासिल कर सकते हैं। इन दोनों खिलाड़ियों और विराट कोहली के पॉइंट्स अधिक अंतर नहीं है। अब देखना यह है। कि विराट कोहली नंबर एक स्थान हासिल कर पाते हैं या नहीं।
4.कोलिन मुनरो- न्यूजीलैंड के तूफानी बल्लेबाज कोलिन मुनरो T20 क्रिकेट इतिहास के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं मौजूदा समय में ICC T20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में वह 773 पॉइंट्स के साथ नंबर चार पर हैं। कोलिन मुनरो के नाम T20 क्रिकेट इतिहास में युवराज सिंह के बाद 14 गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। T20 क्रिकेट के बाद सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में से एक हैं।
5.एविन लेविस- वेस्टइंडीज के बल्लेबाज एविन लेविस को जूनियर क्रिस गेल कहा जाता है मौजूदा समय में वह 734 पॉइंट के साथ ICC T20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर पांच पर हैं। एविन लेविस अकेले अपने दम पर मैच का पासा पलटने का दम रखते हैं T20 क्रिकेट इतिहास के वह सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं। फिलहाल मौजूदा समय में वह नंबर पांच पर मौजूद है।
दोस्तों आपको क्या लगता है। क्या विराट कोहली बाबर आजम और एरोन फिंच को पीछे छोड़ते हुए नंबर एक स्थान हासिल कर सकते हैं। कमेंट में हमें अपनी राय बताएं। अगर आपको T20 क्रिकेट पसंद है तो पोस्ट के नीचे दिया गया लाइक बटन को दबाकर अपना प्यार दें। क्रिकेट से जुड़ी सभी ताजा खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमें पोस्ट के नीचे दिए गए फॉलो बटन को दबाकर फॉलो करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें