रविवार, 18 फ़रवरी 2018

भारत बनाम साउथ अफ्रीका T20 मैचों में सबसे अधिक छक्के और चौके लगाने वाले टॉप 3 बल्लेबाज कौन है.

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 श्रृंखला का आगाज 18 फरवरी से हो रहा है। इससे पहले आइए जान लेते हैं अब तक भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुए टी-20 मैचों में सबसे अधिक चौके और छक्के लगाने वाले टॉप-3 बल्लेबाजों के बारे में अगर बात करें। सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की तो इस सूची में नंबर एक पर भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना का नाम आता है। जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9 T20 मैच खेलकर 250 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने सबसे अधिक 11 छक्के लगाए। इसी क्रम में नंबर दो पर भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम आता है रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 8 टी20 मैच खेलकर 309 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने 10 छक्के लगाए हैं। इसी क्रम में नंबर 3 पर साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज जे पी डुमिनी का नाम आता है। जिन्होंने 7 मैच खेलकर 173 रन बनाए हैं और 10 छक्के लगाए।

अब बात कर लेते हैं। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 मैचों में सबसे अधिक चौके लगाने वाले टॉप-3 बल्लेबाजों के बारे में इस सूची में नंबर एक पर भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम आता है। जिन्होंने 8 टी-20 मैचों में सबसे अधिक 35 चौके लगाए हैं। इसी क्रम में नंबर दो पर एक बार फिर सुरेश रैना का नाम है। जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9 ट्वेंटी-20 मैच खेल कर 250 रन बनाने के साथ 22 चौके लगाए हैं। नंबर 3 पर साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का नाम है। जिन्होंने भारत के खिलाफ 9 T20 मैच खेलकर 208 रन बनाने के साथ 22 चौके लगाने का कारनामा किया है।

दोस्तों आपको क्या लगता है। इस भारत और साउथ के बीच टी-20 श्रृंखला होने के बाद कौन सा बल्लेबाज सबसे अधिक चौके और छक्के लगाने के मामले में नंबर एक पर रहेगा। कमेंट में हमें जरूर बताएं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

6, 7, 8 और 9 तारीख से महासंयोग, इन 8 राशि के लोगों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी

1.मेष राशि, वृष राशि, कन्या राशि, कर्क राशि 6, 7, 8 और 9 तारीख से महासंयोग बन रहा है। जिसके कारण आपके जीवन में आपको अनेक प्रकार के बड़े बड़...