शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2018

मोदी सरकार की अनूठी पहल अब ड्राइवरी लाइसेंस ऑनलाइन कर सकेंगे अप्लाई

मोदी सरकार दिन प्रतिदिन समय-समय पर नई घोषणाएं करती रहती है। इसी बीच मोदी सरकार ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए ऐलान किया है। यह खुशखबरी उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपना ड्राइवरी लाइसेंस नहीं बनवाया है। हमारे देश के अधिकतर युवाओं के पास ड्राइवरी लाइसेंस नहीं होता जिसके कारण उन्हें अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए मोदी सरकार ने ऑनलाइन लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया शुरू की है। इस प्रक्रिया से सरकार लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया में दलालों को खत्म करना चाहती है।

अब ड्राइवरी लाइसेंस बनवाने के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन करने से आपको किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ता जो कि ऑफलाइन दलालों से करवाने पर लगता है।

राज्य सरकार और केंद्र सरकार की वेबसाइट पर जाकर आप ड्राइवरी लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस तरीके से आप बिना किसी एजेंट की मदद से अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं। इस प्रक्रिया से आम आदमी को बहुत राहत मिल रही है। ऑनलाइन प्रक्रिया से ड्राइवरी लाइसेंस बनवाने में होने वाली कालाबाजारी पर रोक लगाई जा रही है।

दोस्तों इस ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में आपकी क्या राय है। हमें कमेंट में बताएं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

6, 7, 8 और 9 तारीख से महासंयोग, इन 8 राशि के लोगों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी

1.मेष राशि, वृष राशि, कन्या राशि, कर्क राशि 6, 7, 8 और 9 तारीख से महासंयोग बन रहा है। जिसके कारण आपके जीवन में आपको अनेक प्रकार के बड़े बड़...