1.विराट कोहली- भारतीय टीम के आक्रमक कप्तान विराट कोहली ने साल 2018 में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए मात्र 6 वनडे मैचों में 6 इन्निंग्स में 186 के एवरेज के साथ सबसे अधिक 558 रन बनाएं। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच साउथ अफ्रीका में खेली गई 6 वनडे मैचों की सीरीज में भारतीय टीम ने 5-1 से कब्जा किया। जिसमें विराट कोहली सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इसके साथ वह साल 2018 में अभी तक वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक 558 रन बना चुके हैं।
2.सिकंदर राजा- इस सूची में जिमबामबे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा का नाम नंबर दो पर है। सिकंदर राजा ने इस साल अभी तक 8 वनडे मैच खेलकर 8 इन्निंग्स में 48.57 की औरत के साथ 340 रन बनाए हैं। सिकंदर राजा अभी तक साल 2018 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में नंबर दो पर हैं।
3.शिखर धवन- भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन इस सूची में नंबर 3 पर हैं धवन ने साल 2018 में 6 वनडे मैच खेलकर 6 इन्निंग्स में अभी तक 64 की औसत के साथ 323 रन बनाए हैं। शिखर धवन तेजी से बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं वह टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करते हैं। इसके साथ वह टीम इंडिया को तेजी से शुरुआत दिलाने के लिए जाने जाते हैं।
4.मार्टिन गुप्टिल- न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल का नाम इस सूची में नंबर चार पर आता है साल 2018 में मार्टिन गुप्टिल ने पांच वनडे मैच खेलकर 5 इनिंग में 77 की औसत के साथ 310 रन बनाए हैं। मार्टिन गुप्टिल न्यूजीलैंड के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। जिनके नाम वनडे क्रिकेट इतिहास में रोहित शर्मा के बाद दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। वनडे क्रिकेट में उनके 237 रनों की दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है।
5.ब्रेंडन टेलर- जिंबाब्वे के बल्लेबाज ब्रैंडन टेलर का नाम इस सूची में नंबर पांच पर है ब्रेंडन टेलर ने साल 2018 में अभी तक 8 वनडे मैच खेलकर 8 इनिग्स में 37 की औसत के साथ 300 रन बनाए हैं। ब्रेंडन टेलर जिंबाब्वे की बल्लेबाजी की रीढ़ की हड्डी कहे जाते हैं। दोस्तों आपको क्या लगता है। इन टॉप 5 बल्लेबाजों में कौन सा बल्लेबाज विराट कोहली को सबसे अधिक रन बनाने के मामले में वनडे क्रिकेट में पीछे छोड़ सकता है कमेंट में हमें उस खिलाड़ी का नाम बताएं। अगर आप विराट कोहली को पसंद करते हैं। तो पोस्ट के नीचे दिए गए दिल के बटन को दबाकर विराट कोहली को अपना प्यार जरूर दें धन्यवाद।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें