बुधवार, 14 फ़रवरी 2018

परीक्षा में छात्रों का तनाव दूर कैसे करें.

परीक्षा आने के कारण छात्रों में अक्सर तनाव देखने को मिलता है। छात्रों में तनाव कम करने के लिए परिवार के सदस्यों को परिवार का माहौल खुशनुमा बनाए रखना चाहिए। छात्रों का तनाव कम करने में माता पिता का अहम रोल होता है। माता-पिता को अपने बच्चों से परीक्षा के समय कनेक्ट होकर रहना चाहिए। उनकी हौसला अफजाई करते रहना चाहिए ताकि उनका आत्मविश्वास लगातार बना रहे। परीक्षा आने के डर से लगातार पढ़ाई करते रहने से उसके भारी नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। पढ़ाई के साथ-साथ अपने दिमाग को भी आराम देने की जरूरत होती है जिससे वह अच्छे से काम कर सके। इसके अलावा परीक्षा के बीच तनाव कम करने के लिए 1 से 2 घंटे खेल जरूर खेलना चाहिए।

परीक्षा नजदीक आ गई हो और आपने सभी सब्जेक्ट में पूरे सिलेबस को अगर स्टडी नहीं कर पाए हैं। एक-दो छूट गए हैं। तो आपने जितना स्टडी किया है। उतने चैप्टर अच्छे से तैयार करें। एक या दो छूटे हुए चैप्टर्स को तैयार करने के चक्कर में आप अपने पुराने तैयार किए गए चैप्टर्स पर ध्यान नहीं दे पाएंगे जिसके कारण आप ना तो पुराने चैप्टर अच्छे से तैयार कर पाएंगे और ना ही नए जो बाकी रह गए हैं। उनको अच्छे से तैयार कर पाएंगे। इससे आपके मन में उथल-पुथल मच सकती है। जिसके कारण आपके ऊपर तनाव हावी हो सकता है। इसलिए बेहतर यही है। कि आप जितना पढ़ चुके हैं। उतना ही अच्छे से तैयार करें। परीक्षा सर पर आ जाने के बाद अचानक कुछ नया तैयार करने की कोशिश ना करें।

अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी तैयारी का जायजा लें एक दूसरे को टेस्ट करें इससे आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। अगर आपकी किसी खास सब्जेक्ट पर पकड़ है। और आपके दोस्त की किसी खास दूसरे सब्जेक्ट पर पकड़ है। तो एक-दूसरे की मदद करके तैयारी करें तो बेहतर होगा। परिवार में परिजनों का दायित्व बनता है। कि वह अपने बच्चे को बेहतर और पॉजिटिव माहौल बना कर दे। बच्चों के ऊपर परसेंटेज का प्रेशर कभी भी ना दे तो बेहतर होगा। परिजनों को अपने बच्चों पर परीक्षा के तनाव को कम करने के हर संभव प्रयास करने चाहिए। दोस्तों आपको क्या लगता है। परीक्षा में छात्रों का तनाव कम कैसे किया जा सकता है। कमेंट में हमें जरूर बताएं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

6, 7, 8 और 9 तारीख से महासंयोग, इन 8 राशि के लोगों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी

1.मेष राशि, वृष राशि, कन्या राशि, कर्क राशि 6, 7, 8 और 9 तारीख से महासंयोग बन रहा है। जिसके कारण आपके जीवन में आपको अनेक प्रकार के बड़े बड़...