रविवार, 18 फ़रवरी 2018

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली टी-20 श्रृंखला में रोहित शर्मा तोड़ेंगे सभी बल्लेबाजों का रिकॉर्ड।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 श्रृंखला का आयोजन 18 फरवरी से हो रहा है भारत में वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका को पूरी तरीके से हराते हुए जीत का परचम 5-1 से लहराया है। एक बार फिर टी-20 सीरीज में भारतीय युवा खिलाड़ी दम दिखाने को तैयार हैं। आज हम बात करेंगे भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के बारे में रोहित शर्मा अगर इस T20 श्रंखला में 54 रन और बना लेते हैं। तो वहां T20 श्रंखला में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में नंबर 8 पर आ जाएंगे। 54 रन बनाते ही रोहित शर्मा T20 क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स,जे पी डुमिनी,उमर अकमल, मोहम्मद हफीज को रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ देंगे।

मौजूदा समय में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा T20 क्रिकेट इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में 12वीं पायदान पर मौजूद हैं। मौजूदा समय में रोहित शर्मा के नाम 71 टी-20 मैचों में 1647 रन दर्ज हैं। रोहित शर्मा के आगे मौजूद 4 बल्लेबाजों के बीच रनों का अंतर बेहद कम है। इसमें नंबर 11 पर मौजूद मोहम्मद हफीज के 81 मैचों में 1658 रन है। नंबर 10 पर मौजूद एबी डी विलियर्स के 78 मैचों में 1672 रन है। नंबर 9 पर मौजूद उमर अकमल के नाम 82 टी-20 मैचों में 1690 रन है। इसी क्रम में नंबर 8 पर मौजूद जे पी डुमिनी के नाम 73 मैचों में 1700 रन है।

अगर बात करें T20 क्रिकेट इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने की तो इस सूची में नंबर एक पल न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल का नाम आता है। जिन्होंने T20 क्रिकेट में अभी तक 73 मैचों में सबसे अधिक 2188 रन बनाए हैं। भारत बनाम साउथ अफ्रीका T20 श्रंखला में रोहित शर्मा के पास मौका होगा। इन चारों बल्लेबाजों को T20 में रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ने का दोस्तों आपको क्या लगता है। क्या रोहित शर्मा T20 सीरीज में ऐसा कर पाएंगे कमेंट में हमें बताएं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

6, 7, 8 और 9 तारीख से महासंयोग, इन 8 राशि के लोगों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी

1.मेष राशि, वृष राशि, कन्या राशि, कर्क राशि 6, 7, 8 और 9 तारीख से महासंयोग बन रहा है। जिसके कारण आपके जीवन में आपको अनेक प्रकार के बड़े बड़...