1.शाहिद अफरीदी- शाहिद अफरीदी दुनिया के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं। जिन्होंने वनडे क्रिकेट इतिहास की हिस्ट्री को बदल दिया। अफरीदी पहले ऐसे बल्लेबाज हैं। जिन्होंने 1996 में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए वनडे क्रिकेट में मात्र 37 गेंदों में शतक लगाया था। हालांकि वर्तमान समय में वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड एबी डी विलियर्स के नाम दर्ज है। जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 31 गेंदों में सबसे तेज शतक लगाया है। लेकिन सबसे तेज शतक लगाने की शुरुआत पाकिस्तान के ऑलराउंडर बूम बूम अफरीदी ने 1996 में शुरू की थी। अफरीदी के इस रिकॉर्ड को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगभग 15 साल तक कोई भी बल्लेबाज नहीं तोड़ सका। इसके अलावा शाहिद अफरीदी के नाम वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। शाहिद अफरीदी ने 398 वनडे मैच खेलकर 351 छक्के लगाए हैं। इसीलिए वनडे क्रिकेट इतिहास के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शाहिद अफरीदी का नाम नंबर 1 पर है।
2.रोहित शर्मा- भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम सूची में नंबर दो पर है। रोहित शर्मा दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं। रोहित शर्मा के नाम वनडे क्रिकेट इतिहास में तीन दोहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। यह रिकॉर्ड इसलिए मायने रखता है। क्योंकि वनडे क्रिकेट इतिहास में रोहित शर्मा के अलावा अभी तक कोई भी बल्लेबाज दो बार भी दोहरा शतक नहीं बना पाया है। हालांकि एक-एक दोहरा शतक सचिन और वीरेंद्र सहवाग के नाम है। सिर्फ इतना ही नहीं रोहित शर्मा के नाम वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ नागपुर में वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी पारी 264 रन की खेली थी। अभी तक इस रिकॉर्ड को कोई भी बल्लेबाज नहीं तोड़ सका है। रोहित शर्मा द्वारा बनाए गए यह दो इतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए बेहद मुश्किल होगा।
3.एबी डी विलियर्स- साउथ अफ्रीका टीम के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स इस सूची में नंबर 3 पर हैं। एबी डिविलियर्स ने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ गेंदबाजों की जमकर पिटाई करते हुए मात्र 31 गेंदों में शतक लगाकर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था। डिविलियर्स द्वारा लगाया गया यह शतक वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज शतक है। इतना ही नहीं एबी डी विलियर्स दुनिया के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं। जिन्होंने अभी तक वनडे क्रिकेट इतिहास में 7 बार 75 से कम गेंदों में शतक लगाने का कारनामा किया है। इसके अलावा एबी डिविलियर्स छक्के लगाने के मामले में वनडे क्रिकेट इतिहास में शाहिद अफरीदी, सनत जयसूर्या, क्रिस गेल, महेंद्र सिंह धोनी के बाद नंबर पांच पर आते हैं। इसके अलावा एबी डिविलियर्स सबसे तेज शतक लगाने वाली पारी के दौरान वनडे क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का भी कारनामा कर गए उन्होंने मात्र 16 गेंदों में अर्धशतक लगाकर वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक भी लगाया है। दोस्तों अगर आपको शाहिद अफरीदी,रोहित शर्मा, एबी डिविलियर्स पसंद है। तो पोस्ट के नीचे दिए गए दिल के बटन को दबाकर लाइक करें आपको क्या लगता है इन तीनों बल्लेबाजों में कौन सा बल्लेबाज सबसे खतरनाक है। कमेंट में उसका नाम लिखें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें