दोस्तों आज हम आपको दुनिया के ऐसे बल्लेबाज के बारे में बताएंगे जिसमें वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे पहले सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। जी हां दोस्तों हम बात कर रहे हैं। पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी की जिन्होंने 1996 में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 37 गेंदों में शतक लगाकर क्रिकेट इतिहास में सनसनी फैला दी थी। इतना ही नहीं शाहिद अफरीदी द्वारा लगाया गया है यह शतक वनडे क्रिकेट में सबसे पहले सबसे तेज शतक था। फिलहाल इस समय सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के नाम है जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2015 में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 31 गेंदों में शतक लगाकर सनसनी फैला दी थी। सिर्फ इतना ही नहीं वनडे क्रिकेट इतिहास में शाहिद अफरीदी ने 398 वनडे मैच खेलकर सबसे अधिक 351 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया है।
शाहिद अफरीदी बड़े-बड़े छक्के लगाने के लिए जाने जाते थे। श्रीलंका के गेंदबाज मलिंगा भंडारा के एक ओवर में 32 रन बनाने का भी रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी के नाम है। शाहिद अफरीदी दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक थे। फिलहाल वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। अफरीदी की बल्लेबाजी की शैली को देखते हुए बड़े बड़े गेंदबाजों के पसीने छूट जाया करते थे। अफरीदी को बूम बूम अफरीदी के नाम से जाना जाता है। दोस्तों आपको क्या लगता है। शाहिद अफरीदी द्वारा वनडे क्रिकेट इतिहास में लगाए गए सबसे अधिक छक्कों का रिकॉर्ड कौन सा बल्लेबाज तोड़ सकता है। कमेंट में हमें बताएं अगर आप शाहिद अफरीदी को पसंद करते हैं तो पोस्ट के नीचे दिए गए दिल के बटन को दबाकर लाइक करें धन्यवाद।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें