ऐ चांद चमकना छोड़ दे,
तेरी चांदनी हमको सताती है,
तेरे जैसा ही उसका चेहरा है,
तुझे देख के वो याद आती है।।
कई लोग मिलेंगे इस दुनिया में,
मगर कोई कोई दिल के पास होगा,
एक ऐसा भी आएगा जिंदगी में,
जो सारी दुनिया से खास होगा।।
ना मुस्कुराने को जी चाहता है,
ना आंसू बहाने को जी चाहता है,
लिखूं तो क्या लिखूं तेरी याद में,
बस तेरे पास लौट आने को जी चाहता है।।
रब से मांगा था तेरा प्यार,
जो इस दुनिया को मंजूर नहीं,
चाहे फैसले कितने भी रहे हैं,
मेरे दिल से तुम कभी दूर नहीं।।
दुनिया के कई अजीब रंग हैं,
इन रंगों में रंग जाना है,
प्यार हर किसी से हम करेंगे मगर,
किसी एक की आंखों में खो जाना है।।
पोस्ट पसंद आने पर कृपया पोस्ट को लाइक और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। हर रोज नई शायरी पढ़ने के लिए कृपया हमें फॉलो करें। पोस्ट पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें