कोशिश करें तो आगाज का अंजाम हो जाए,
तेरा सफर एक बेमिसाल मुकाम हो जाए,
मैं नहीं कहता कि मुकद्दर से फरेज कर,
कुछ ऐसा करके मुकद्दर भी तेरा गुलाम हो जाए।।
क्या है जिंदगी देखो तो ख्वाब है जिंदगी,
पढ़ो तो किताब है जिंदगी सुनो तो ज्ञान है जिंदगी,
पर हंसते रहो तो आसान है जिंदगी।।
गम ना कर जिंदगी बहुत बड़ी है,
चाहत की महफिल तेरे लिए सजी है,
बस एक बार मुस्कुरा कर तो देख,
तकदीर खुद तुझसे मिलने बाहर खड़ी है।।
चेहरे की हंसी से हर गम को छुपाओ,
बहुत कुछ बोलो पर कुछ ना बताओ,
खुद ना रूठो कभी पर सबको मनाओ,
राज है यह जिंदगी का बस जीते चले जाओ।।
छू ले आसमान को जमीन की तलाश ना कर,
मजा ले ले जिंदगी का खुशियों की तो तलाश ना कर,
गमों से दूर होकर तेरी तकदीर भी बदल जाएगी,
मुस्कुराना सीख ले उसकी वजह तलाश ना कर।।
पोस्ट पसंद आने पर कृपया पोस्ट को एक लाइक अवश्य दें। अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। हर रोज नई शायरी पढ़ने के लिए हमें फॉलो करें।।पोस्ट करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें