हर कोई तुमसा खास नहीं होता,
जो खास होता है वह कभी पास नहीं होता,
यकीन ना आए तो चांद को ही देखो,
जिसके दूर होते हुए भी दूर का एहसास नहीं होता।।
जब कोई इतना खास बन जाए,
उसके बारे में ही सोचना है एहसास बन जाए,
तो मांग लेना खुदा से उसे जिंदगी के लिए,
इससे पहले कि वह किसी और की सांस बन जाए,
रस्ते में कल उनसे फिर मुलाकात हो गई,
ना चाहते हुए भी आंखों ही आंखों में बात हो गई,
उसका ख्याल मेरे मन पर ऐसा छा गया के,
पता नहीं कमबखत कब दिन हुआ और कब रात हो गई।।
इस कदर हम यार को मनाने निकले,
उसकी चाहत के हम दीवाने निकले,
जब भी उसे दिल का हाल बताना चाहा,
तो उसके होठों से वक्त ना होने के बहाने निकले।।
हम मौत को भी जीना सिखा देंगे,
बुझी जो शमा तो उसे भी जला देंगे,
कसम तेरे प्यार की जिस दिन हम जाएंगे दुनिया से,
एक बार तुझे भी रुला देंगे।।
पोस्ट पसंद आने पर कृपया पोस्ट को एक लाइक अवश्य दें। अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। हर रोज नई शायरी पढ़ने के लिए हमें फॉलो करें। पोस्ट पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें