नज़रों को नज़रों की कमी नहीं होती,
फूलों को बहारों की कमी नहीं होती,
फिर क्यों हमें याद करेंगे आप, आप तो आसमान हो और आसमान को सितारों की कमी नहीं होती।।
तुम करोगे याद एक दिन इस प्यार के जमाने को,
चले जाएंगे जब हम कभी ना वापस आने को,
करेगा महफ़िल में जब ज़िक्र हमारा कोई,
तो तुम भी तन्हाई ढूंढोगे आंसू बहाने को।।
आंसू आ जाते है रोने से पहले,
ख्वाब टूट जाते हैं सोने से पहले,
लोग कहते हैं कि मोहब्बत गुनाह है,
काश कोई रोक लेता यह गुनाह होने से पहले।।
कोई दीवाना कहता है कोई पागल समझता है,
मगर धरती की बेचैनी को बस बादल समझता है,
मैं तुझसे दूर कैसा हूं तू मुझसे दूर कैसी है,
यह तेरा दिल समझता है या मेरा दिल समझता है।।
कोई आंखों में बात कर लेता है,
कोई आंखों आंखों में मुलाकात कर लेता है,
मुश्किल होता है जवाब देना,
जब कोई खामोश रहकर भी सवाल कर लेता है।।
पोस्ट पसंद आने पर कृपया पोस्ट को लाइक और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। हर रोज नई शायरी पढ़ने के लिए कृपया हमें फॉलो करें। पोस्ट पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद कमेंट में अपनी राय जरूर दें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें