क्या लिखूं दिल की हकीकत आरजू बेहोश है,
खत पर है आंसू गिरे और कलम खामोश है।।
जमाने से न पूछो हाल-ए-दिल,
आंसू बयां करते हैं जख्मों की गहराई।।
जरा सी बात देर तक रुलाती रही,
खुशी में भी आंख आंसू बहाती रही,
कोई खोके मिला तो कोई मिल के खो गया,
जिंदगी हम को बस ऐसे ही आजमाती रही।।
जिन्हें सलीका है गम समझने का उन्हीं के रोने में आंसू नजर नहीं आते,
खुशी की आंख में आंसू की भी जगह रखना,
बुरे जमाने कभी पूछकर नहीं आते।।
जिसकी किस्मत में लिखा हो रोना दोस्तों,
वो मुस्कुरा भी दे तो आंसू निकल आते हैं।।
डूब जाते हैं उम्मीदों के सफीने इसमें,
मैं नहीं मानती आंसू जरा सा पानी है।।
पोस्ट पसंद आने पर कृपया पोस्ट को एक लाइक अवश्य दें। अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें। हर रोज नई शायरी पढ़ने के लिए हमें फॉलो करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें