टूट जाते हैं सभी रिश्ते मगर,
दिल से दिल का रिश्ता अपनी जगह,
दिल को है तुझसे ना मिलने का यकीन,
तुझसे मिलने की दुआ अपनी जगह।।
पल भर में टूट जाए वह कसम नहीं,
दोस्तों को भूल जाए वो हम नहीं,
तुम हमें भूल जाओ इस बात में दम नहीं,
क्योंकि तुम हमें भूल जाओ इतने बुरे हम नहीं।।
सारी उम्र आपको प्यार मिले,
जो दिल में है वह हजार बार मिले,
बिछड़ जाते हैं कुछ लोग मिलने के बाद,
जो कभी न बिछड़े पैसा प्यार आपको मिले।।
जिंदगी ताजमहल हो जाए,
चांदनी खिल के कमल हो जाए,
तुम जो बन जाओ दोस्त मेरे,
दिल की धड़कन भी एक गजल हो जाए।।
जाम पर जाम पीने से क्या फायदा,
रात गुजरी तो उतर जाएगी,
किसी की आंखों से पी ओ खुदा की कसम,
उम्र सारी नशे में गुजर जाएगी।।
पोस्ट पसंद आने पर कृपया पोस्ट को लाइक और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। हर रोज नई शायरी पढ़ने के लिए कृपया हमें फॉलो करें। पोस्ट पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें