जिंदगी की असली उड़ान अभी बाकी है,
जिंदगी के कई इंतिहान अभी बाकी है,
अभी तो नापी है मुट्ठी भर ज़मीं हमने,
अभी तो सारा आसमान बाकी है।।
जिंदगी में कई मुश्किलें आती है,
और इंसान जिंदा रहने से घबराता है,
न जाने कैसे हजारों कांटों के बीच रहकर भी,
एक फूल मुस्कुराता है।।
जिंदगी में कभी उदास मत होना,
कभी किसी बात पर निराश मत होना,
यह जिंदगी एक संघर्ष है चलती रहेगी,
कभी अपने जीने का अंदाज मत खोना।।
तारों में अकेला चांद जगमगाता है,
मुश्किलों में अकेला इंसान डगमगाता है,
काटो से घबराना मत मेरे दोस्त क्योंकि,
कांटों में अकेला गुलाब मुस्कुराता है।।
नजर को बदलो तो नजारे बदल जाते हैं,
सोच को बदलो तो सितारे बदल जाते हैं,
कश्तियां बदलने की जरूरत नहीं होती,
दिशाओं को बदलने से किनारे खुद-ब-खुद बदल जाते हैं।।
पोस्ट पसंद आने पर कृपया पोस्ट को एक लाइक अवश्य दें। अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। हर रोज नई शायरी पढ़ने के लिए हमें फॉलो करें। पोस्ट पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें