मत पूछो मेरे दिल का हाल,
आपके दिल भी बिखर जाएंगे,
इसलिए नहीं सुनाते अपने दिल का दर्द किसी को,
यह सुनकर तो तन्हाई के भी आंसू निकल आएंगे।।
मैंने भी किसी से प्यार किया था,
थोड़ा नहीं बेशुमार किया था,
हमारी तो जिंदगी ही बदल गई जब उसने कहा,
अरे यार मैंने तो मजाक किया था।।
यादों की कीमत वो क्या जाने,
जो ख़ुद यादों को मिटा बैठे हैं,
यादों की कीमत तो उनसे पूछो,
जो जिंदगी यादों के सहारे बिता दिया करते हैं।।
यू बड़ी देर से पैमाना लिए बैठा हूं,
कोई देखे ये समझे की पिए बैठा हूं,
जिंदगी भर के लिए रूठ के जाने वाले,
मैं अभी तक तेरी तस्वीर लिए बैठा हूं।।
वो अपना दर्द रो-रो के सुनाते रहे,
हमारी तन्हाई से आंखें चुराते रहे,
और हमें बेवफा का नाम मिला,
क्योंकि हम हर दर्द मुस्कुरा कर छुपाते रहे।।
सारी रात ना सोए हम,
रातों को उठ कर इतना रोए हम,
बस एक बार मेरा कसूर बता दे ओ रब्बा,
इतना प्यार करके भी क्यों ना किसी के हुए हम।।
दोस्तों पोस्ट पसंद आने पर कृपया पोस्ट को लाइक और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। हर रोज नई शायरी पढ़ने के लिए कृपया हमें फॉलो करें। अपना कीमती समय देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें