दिल के सागर में लहरे उठाया ना करो,
ख्वाब बनकर नींद चुराया ना करो,
बहुत चोट लगती है मेरे दिल को,
तुम ख्वाबों में आ कर यु तड़पाया ना करो।।
जिसमें याद ना आए वो तन्हाई किस काम की,
बिगड़े रिश्ते ना बने तो खुदाई किस काम की,
बेशक इंसान को ऊंचाइयों तक जाना है,
पर जहां पर अपने ना दिखे वो ऊंचाई किस काम की।।
पत्थर की दुनिया जज्बात नहीं समझती,
दिल में क्या है वो बात नहीं समझती,
तनहा तो चांद भी सितारों के बीच में है,
पर चांद का दर्द वो रात नहीं समझती।।
लोग कहते हैं किसी एक के चले जाने से जिंदगी अधूरी नहीं होती,
लेकिन लाखों के मिल जाने से उस एक की कमी पूरी नहीं होती।।
गरीब दूर तक चलता है खाना खाने के लिए,
अमीर दूर तक चलता है खाना पचाने के लिए।।
सच में जिंदगी ने बहुत कुछ सिखा दिया,
जाने कब हम को इतना बड़ा बना दिया।।
शायरी पसंद आने पर कृपया पोस्ट को लाइक और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। हर रोज नई शायरी पढ़ने के लिए कृपया हमें फॉलो करें। अपनी राय कमेंट बॉक्स में हमें जरूर लिखकर बताएं। अपना कीमती समय देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें