सोमवार, 1 अक्टूबर 2018

जिंदगी में बार बार सहारा नहीं मिलता, बार-बार कोई प्यार से प्यारा नहीं मिलता

हर रिश्ते में विश्वास रहने दो,
जुबां पर हर वक्त मिठास रहने दो,
यही तो अंदाज है जिंदगी जीने का,
ना खुद उदास रहो ना दूसरों को उदास रहने दो।।

छू ले आसमान जमीन की तलाश ना कर,
जी ले जिंदगी खुशी की तलाश ना कर,
तकदीर बदल जाएगी खुद ही मेरे दोस्त,
मुस्कुराना सीख ले वजह की तलाश ना कर।।

कली बेच देंगे चमन बेच देंगे,
धरा बेच देंगे गगन बेच देंगे,
कलम के पुजारी अगर सो गए तो,
ये धन के पुजारी वतन बेच देंगे।।

कौन जाने कब मौत का पैगाम आ जाए,
जिंदगी की आखरी शाम आ जाए,
हमें तो इंतजार है उस शाम का,
जब हमारी जिंदगी किसी के काम आ जाए।।

जिंदगी में बार बार सहारा नहीं मिलता,
बार-बार कोई प्यार से प्यारा नहीं मिलता,
है जो पास उसे संभाल के रखना,
खो कर वो भी फिर दोबारा नहीं मिलता।।

शायरी पसंद आने पर कृपया पोस्ट को लाइक और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। हर रोज नई शायरी पढ़ने के लिए कृपया हमें फॉलो करें। कमेंट करके बताएं आपको शायरी कैसी लगी। अपना कीमती समय हमें देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

6, 7, 8 और 9 तारीख से महासंयोग, इन 8 राशि के लोगों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी

1.मेष राशि, वृष राशि, कन्या राशि, कर्क राशि 6, 7, 8 और 9 तारीख से महासंयोग बन रहा है। जिसके कारण आपके जीवन में आपको अनेक प्रकार के बड़े बड़...